यूपी के उन्नाव जिले में शहर कोतवाली स्थित आवास विकास कॉलोनी में बाइक सवार दो युवक वृद्धा को झांसा देकर झूलेलाल मंदिर ले गए। वहां वृद्धा को आंख बंदकर जाप करने को कहा। वृद्धा जाप करने लगी। उसने जब आंखे खोली तो होश उड़ गए। वृद्धा ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
आवास विकास कॉलोनी के बी ब्लाक निवासी श्रवण राजपाल की लखनऊ में पान मसाला फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार को वह फैक्ट्री के काम से लखनऊ गए थे। घर पर उनकी मां सुशीला थी। शाम के वक्त बाइक से दो युवक पहुंचे और वृद्ध सुशीला को बताया कि कानपुर निवासी शकुंतला नाम की एक महिला कैंसर से पीड़ित है। उसका भोपाल के अस्पताल में इलाज हो रहा है।
एक बाबा ने बताया है कि अगर किसी वृद्धा के हाथों से झूलेलाल मंदिर में 15 हजार रुपये दान करवाया जाए तो बीमारी दूर हो जाएगी। इस पर सुशीला और वहां मौजूद पड़ोसी प्रकाश फुलवानी उसकी बातों में आ गए। दोनों युवक उन्हें अपने साथ लेकर पास ही स्थित झूलेलाल मंदिर ले गए। एक युवक प्रकाश फुलवानी को मंदिर के बाहर बातों में उलझाए रहा और दूसरा सुशीला के साथ मंदिर में चला गया।