फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: आग लगने के बाद हाईवे पर पलटी कार, वृद्धा की मौत

Sun, 13 Sep 2020 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में नोएडा जाते समय आगरा के नजदीक बटेश्वर में हाईवे पर कार में आग लगने से डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में बाइक एजेंसी मालिक की मां की मौत हो गई। एजेंसी मालिक समेत पांच लोग चुटहिल हो गए।
विज्ञापन


वृद्धा का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मोहम्मदाबाद कस्बा निवासी बाइक एजेंसी मालिक अंशुल गुप्ता रविवार सुबह चार बजे कार से 65 वर्षीय मां मायादेवी, पत्नी दुर्गा गुप्ता, बहन मोहिनी, बेटे आयुष और बेटी मीठी को लेकर नोएडा जाने को निकले थे।

मैनपुरी के करहल चौराहे से लखनऊ हाईवे से चढ़कर आगरा होते हुए नोएडा जा रहे थे। आगरा से करीब 15 किलोमीटर पहले बटेश्वर में कार के इंजन में अचानक आग लग गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन


इस हादसे में माया देवी गंभीर घायल हो गईं। अन्य लोग चुटहिल हुए। मायादेवी को आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर मोहम्मदाबाद आए तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें