इन दिनों सोशल मीडिया पर देश के बड़े राजनेताओं की पुरानी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नेताओं के पुराने दिनों की झलक साफ-साफ देखी जा सकती है। नेताओं और उनके परिवार का रहन-सहन भी इन तस्वीरों के माध्यम से दिखाया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
मायावती की पुरानी तस्वीर
बसपा सुप्रीमो मायावती की यह तस्वीर कई दशकों पुरानी है। देश के सबसे बड़े जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती का जन्म 15 जनवरी, 1956 को दिल्ली में हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
राबड़ी देवी की पुरानी तस्वीर
32 साल पुरानी तस्वीर में राबड़ी देवी
राबड़ी देवी का जन्म 1956 गोपालगंज में हुआ था। वह स्वतन्त्र भारत में बिहार प्रान्त की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी 25 जुलाई 1997 को बिहार की मुख्यमंत्री उस समय बनीं जब बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में उनके पति को जेल जाना पड़ा।
4 of 6
अपने परिवार के साथ पुरानी तस्वीर में लालू प्रसाद यादव
11 जून 1948 को जन्मे लालू प्रसाद यादव भारत के बिहार राज्य के राजनेता व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष हैं। वे 1990 से 1997 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बाद में उन्हें 2004 से 2009 तक केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में रेल मन्त्री का कार्यभार सौंपा गया। चारा घोटाले के चौथे मामले में भी लालू को सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
5 of 6
मुलायम सिंह यादव की वर्षों पुरानी तस्वीर
मुलायम सिंह यादव एक भारतीय राजनेता हैं जो उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री व केंन्द्र सरकार में एक बार रक्षा मन्त्री रह चुके हैं। वर्तमान में यह भारत की समाजवादी पार्टी के मार्गदर्शक हैं। मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में मूर्ती देवी व सुधर सिंह के घर किसान परिवार में हुआ था।
नरेन्द्र मोदी भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। वे स्वतन्त्र भारत के 15वें प्रधानमंत्री हैं तथा इस पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 282 सीटें जीतकर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं।