फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर के बाहर खेल रही थी किशोरी, घर ले जाकर बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, बेटी की चीख सुनकर दौड़ी मां

Tue, 17 Mar 2020 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गांव के ही बुजुर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी सोमवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद वह लापता हो गई।
विज्ञापन


शाम को किशोरी को खोजने के लिए मां निकली तो गांव में ही रहने वाले शिवकुमार के घर से उसे चीखने की आवाज सुनाई दी। इस पर वह शिवकुमार के घर गई तो वह भाग गया। किशोरी ने मां को बताया कि टाफी दिलाने के बहाने शिवकुमार उसे घर ले गया था और कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार को सीओ सिटी विजय कुमार राणा के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने बताया कि शिवकुमार के विरुद्ध दुष्कर्म, पास्को की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे जेल भेज दिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें