फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति पहुंची परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कानपुर विश्वविद्यालय कुलपति नीलिमा गुप्ता सोमवार को सीएसएन कालेज पहुंची। यहां उन्होंने केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह से नकल विहीन हो, इसको लेकर पूरी सतर्कता बरती जाए। इसके अलावा यह भी देखा जाए कि लगातार चेकिंग से परीक्षार्थी पर कोई मानसिक दबाव न पड़े।
विज्ञापन

सोमवार को सीएसएन कालेज में बीकाम द्वितीय वर्ष की कंपनी लॉ एवं बीए तृतीय वर्ष अंग्रेजी साहित्य द्वितीय प्रश्र पत्र के पेपर हुए। दोपहर अचानक पहुंची कुलपति ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। छात्र छात्राओं से उन्होंने जानकारी ली कि परीक्षा के दौरान कोई समस्या तो नहीं आ रहीं। इसके अलावा उन्होंने प्राचार्य व अन्य स्टाफ से भी परीक्षा नकल विहीन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस दौरान यह जरूर देखें कि लगातार चेकिंग से परीक्षार्थियों पर कोई मानसिक दबाव न पड़े। इस मौके पर प्राचार्य अनिल कुमार सिंह, संदीप कुमार सिन्हा, डॉ. पुष्पारानी गंगवार, शैलेंद्र कु मार पाठक, रागिनी सिंह, राम लड़ैते वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें