फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजियों से छेड़छाड़ करता था चाचा, विरोध किया तो मार डाला

Tue, 13 Jun 2017 10:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
इस कलयुगी दौर में एक बूढ़़े आदमी  को अपनी पोतियों की रक्षा करने के चलते  खुद की जान गंवानी पड़ गई। हत्या इतनी बेरहमी से हुई कि लाश देखने वालों की रूह कांप गई। हैरान कर देने वाली बात यह है कि कातिल बूढ़े़ व्यक्ति का अपना भतीजा निकला।
विज्ञापन


घटना कानपुर देहात क्षेत्र के रनिया करबक मजरे के सिहरभावन गांव के संत नगर की है। संत नगर निवासी छोटेलाल अपनी  दोनो बेटियों की शादी होने के बाद अपने भाई रामखिलावन की बहु बेटियों के साथ गांव में रहते थे। मोहल्ले वालों का कहना है कि छोटेलाल के चचेरे भाई का लड़का रणजीत अकसर घर आकर रामखिलावन की पोतियों के साथ गलत व्यवहार करता था जिसे लेकर छोटेलाल से उसका झगड़ा होता रहता  था। कई बार छोटेलाल ने उसे डांट कर घर से भगा दिया। 

 इसी बात का बदला लेने के लिए रणजीत ने आज रात डेढ़ बजे घर में घुसकर सो रहे छोटेलाल पर अचानक हमला बोल दिया और धारदार हथियार से वार कर मार डाला। शोर सुन कर घर वाले जागे जब तक रणजीत भाग चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें