फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर वृद्ध ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। अकबरपुर कोतवाली के किशरवल गांव में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

किशरवल निवासी तुलसीराम शुक्ल (75) मंगलवार देर रात खाना खाकर कमरे में सोने चले गए थे। इसके बाद उन्होंने कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

रात में बारिश होने पर बेटा मोनू छत से नीचे आया तो पिता को फंदे से लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। अनहोनी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने कानपुर के बिठूर घाट पर वृद्ध का अंतिम संस्कार कर दिया। रनियां चौकी प्रभारी अनुराग पांडेय ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना किसी ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें