झींझक। रेलवे फाटक के पास मालभाड़ा की अप लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस से शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
शुक्रवार की शाम झींझक रेलवे फाटक के पास से मालभाड़ा लाइन के खंभा नंबर 551-33 के सामने से एक 70 वर्षीय वृद्ध अप लाइन पार कर रहा था। तभी कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे वृद्ध की मौत हो गई।
आरपीएफ की सूचना पर पहुंची झींझक पुलिस ने मृतक के पास मिले फोन नंबर से आलमपुर निवासी संजय से जानकारी ली। उसने मृतक की पहचान अपने पिता रामप्रसाद (70) के रूप में की है। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान आलमपुर सिंकदरा के संजय ने पिता के रूप में की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। (संवाद)