फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी के पांच सौ रुपये वापस करने गया था सेवानिवृत्त लेखपाल, कुएं में मिला शव, सामने आया ये सच

Sun, 07 Apr 2019 07:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई में उधारी के पांच सौ रुपये वापस देने गए सेवानिवृत्त लेखपाल का शव शनिवार देर शाम टड़ियावां विकास खंड के ग्राम शाहपुर में कुएं में पड़ा मिला। पुत्र ने अज्ञात लोगों पर कुएं में धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम दलौली निवासी परशुराम (50) पुत्र राधेश्याम राजस्व विभाग में लेखपाल था। तीन वर्ष पहले वह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर खेती करने लगा था। शनिवार को परशुराम टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी गंगाराम को उधार लिए गए 500 रुपये देने गया था।

 
विज्ञापन

गंगाराम को रुपये देने के बाद वह वापस घर आ रहा था। शाम सात बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो पुत्र देशराज ने उसकी खोजबीन शुरू की। देशराज की मानें तो शाहपुर पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे बताया कि परशुराम कुएं में पड़े हैं। उसने टड़ियावां पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से परशुराम को बाहर निकलवाया लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। देशराज ने शाहपुर निवासी अज्ञात लोगों पर कुएं में धक्का देकर पिता परशुराम की हत्या करने का आरोप लगाया है। परशुराम के परिवार में पत्नी सोनेश्री, पुत्र देशराज और अनुज और तीन पुत्रियां हैं। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें