फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की बैंक के अंदर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में मंगलवार को धन निकासी के लिए पहुंची एक वृद्धा की मौत हो गई। वह खोजाफूल गांव से पौत्र के साथ आई थी।
विज्ञापन

घटना से बैंक के अंदर अफरातफरी मच गई। बैंक कर्मियों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जांच के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया।
खोजाफूल गांव के नूर आलम ने बताया कि उनकी दादी फातिमा बेगम (81) कुछ अस्वस्थ थीं। सोमवार शाम उन्होंने बैंक से रुपये निकालने के लिए कहा। इस पर मंगलवार को वह दादी को लेकर बैंक शाखा में पहुंचा।
वहां धन निकासी की पर्ची भरकर काउंटर पर जमा की इस बीच उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पर ग्राहकों में अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बताया कि वृद्धा की मौत के बाद परिवारीजनों के आग्रह पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। परिवारीजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें