मूसानगर/पुखरायां। मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को आई रिपोर्ट में विकासखंड अमरौधा में 48 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि मंगलवार को आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में विकासखंड अमरौधा के मूसानगर में आठ, पुखरायां में आठ, जरैलापुर छह, महराजपुर छह, कथरी सात, सुजगवां तीन, आरपीएफ चौकी पुखरायां दो, अस्तियां दो, सटटी, गौरी, ढिकची, सिहारी, सेल्हूपुर में एक एक लोग कोविड पॉजिटिव आए है।
सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी की जा रही है। सभी जगह पर टीम लगाकर सैनिटाइजेशन कराया गया है। संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।