फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुराने विवाद और नशे में भतीजे ने लगाई चाचा के घर में आग, पूरी गृहस्थी जलकर राख

Sun, 22 May 2022 04:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ककवन थाना क्षेत्र में नशे में धुत भतीजे ने अपने चाचा के ही घर में आग लगा दी। इसमें घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घर के मालिक राम सेवक ने पुलिस से शिकायत की है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
भतीजे ने अपने चाचा के घर लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिल्हौर में ककवन थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत के भगवानदीन पुरवा गांव में आधी रात को एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से अनाज, नकदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने परिवार के ही एक नशेबाज पर गंभीर आरोप लगाकर पुलिस से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, भगवानदीन पुरवा गांव निवासी राम सेवक ने बताया कि उनका अपने परिवार के ही भतीजे देवा से बीते कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। भतीजा देवा आए दिन नशेबाजी कर उनसे विवाद भी करता है। शनिवार देर शाम भी देवा ने नशेबाजी कर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। रात में किसी समय उसके घर में आग लगा दी, जिससे उसकी गृहस्थी जलकर राख हो गई। 
रामसेवक के अनुसार आग लगने से उसका अनाज जिसमें धान 20 बोरी, 50 गेहूं बोरी, पशुओं का भूसा, कपड़े सोने चांदी के आभूषण, करीब 50,000 रुपये नकद सहित तीन बकरी जिंदा जल गई। पीड़ित ने ककवन पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में थाना अध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, देर रात लगी आग ग्रामीणों ने ही कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई। आग लगने के दौरान रामसेवक मामूली रूप से झुलस भी गए हैं। आरोपी देवा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेई ने बताया कि रामसेवक के घर आग लगने की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर मौका मुआयना कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार की शासनादेश के अनुसार हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें