फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इंटरसिटी का इंजन फेल, डेढ़ घंटे बाद हुई रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/भरथना। लखनऊ से आगरा जा रही इंटरसिटी सुपरफास्ट का इंजन शुक्रवार शाम करीब सवा सात बजे भरथना स्टेशन पर फेल हो गया। सूचना पर तकनीकी टीम के साथ आरपीएफ और जीआरपी के जवान पहुंचे। टीम ने करीब एक घंटे तक खामी को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

ट्रेन स्टेशन पर खड़े रहने से यात्री परेशान रहे। इंजन सही न होने की सूचना कंट्रोल को दी गई। इस पर लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन लगाकर करीब डेढ़ घंटे बाद 08:45 बजे ट्रेन को भरथना स्टेशन से रवाना किया गया। इस बीच पीछे से आ रही ट्रेनों को धीमी रफ्तार से अप लूप लाइन से निकाला गया। पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि इंटरसिटी के इंजन फेल होने की सूचना पर टीम को भेजा गया था। इंजन सही न हो पाने पर दूसरी ट्रेन का इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया है। उच्चाधिकारियों के स्तर से ट्रेन का इंजन फेल होने की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें