फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह ड्यूटी समाप्त होने पर ट्रेन छोड़ कर चला गया चालक, मालगाड़ी की बोगी से बह गया तेल

Fri, 17 May 2019 01:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मालगाड़ी से टपकता तेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के अछल्दा में कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी में वनस्पति बहता रहा। जब वहां से कुछ लोग गुजरे तो बहते हुए तेल की जानकारी दी गई। सूचना पर अछल्दा जीआरपी मौके पर पहुंच गई लेकिन तेल के बहाव को बंद नहीं किया जा सका जिससे काफी मात्रा में तेल बह गया। 
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रूट पर कानपुर की ओर वनस्पति तेल लेकर जा रही मालगाड़ी को गुरुवार सुबह अछल्दा रेलवे की डाउन लूप लाइन पर लिया गया। ड्यूटी पूरी होने पर चालक गाड़ी को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया। उसी ट्रेन की एक बोगी से लोगो ने वनस्पति तेल को टपकते हुए देखा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है वाल लीक होने की वजह से यह तेल बह रहा था जिससे आसपास तेल का भराव भी हो गया। ट्रेन की बोगी से तेल निकलने की सूचना अछल्दा स्टेशन मास्टर को दी गई।

इसके बाद तेल की देखरेख के लिए मौके पर जीआरपी तैनात कर दी गई, लेकिन इस बहते हुए तेल को बंद करने का कोई उपाय नहीं मिला और देखते ही देखते बड़ी मात्रा में तेल जमीन में बह गया।खबर लिखे जाने तक ट्रेन से तेल बह रहा था ट्रेन को रवाना करने के लिए ट्रेन चालक की पहुंच गए थे। वहीं इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक आर आर शुक्ला ने कोई बात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें