फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से अधिक समय से 'एक ही जिले में जमे' अफसरों का होगा Transfer

Sat, 07 Apr 2018 07:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
बांदाः प्रदेश के ग्राम्य विकास आयुक्त ने मंडल में सात साल और जिले में तीन साल की अवधि पूरी कर चुके प्रादेशिक विकास सेवा संवर्ग के अधिकारियों का स्थानांतरण करने के निर्देश मंडलीय संयुक्त विकास आयुक्त और सीडीओ को दिए हैं। उन्होंने ऐसे अधिकारियों की सूची भी नौ अप्रैल तक मांगी है।
विज्ञापन



ग्राम्य विकास उपायुक्त विनोद राम त्रिपाठी ने शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए मंडलीय संयुक्त विकास आयुक्त व मुख्य विकास अधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि समूह क और ख वर्ग के जो अधिकारी तीन वर्ष पूरा कर चुके हैं, उन्हें जिले से तत्काल स्थानांतरित किया जाए।

इसी तरह मंडल में सात साल का कार्यकाल पूरा करने वाले समूह क और ख वर्ग के अधिकारियों का तबादला किसी अन्य मंडल में किया जाए। उन्होंने कहा कि शासनादेश के मुताबिक स्थानांतरण किए जाने के लिए अवधि के निर्धारण के लिए कट आफ डेट 31 मार्च 2018 मानी जाएगी। ऐसे सभी अधिकारियोें और कर्मचारियोें की ड्यूटी 9 अप्रैल तक भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें