ठेकेदार को हटाने वजह से विलंब
इस बारे में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राकेश यादव ने बताया कि नौ नंबर क्रासिंग से बाईपास रोड का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था। नौ नंबर क्रासिंग से विजयनगर तक सड़क बनी थी, जबकि शेष 50 प्रतिशत का निर्माण में ठेकेदार को हटाने वजह से विलंब हो गया। मार्च पुलिया निर्माण पूरा हो पाया। इसी बीच जल निगम के पाइप लाइन डालने से भी सड़क खुद गई। सड़क ठीक कराई जा रही है।
बेढंगे स्पीड ब्रेकर से लगे पीडब्ल्यूडी मंत्री को हिचकोले
दादानगर में शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद पैचवर्क की जांच करने पनकी जा रहे पीडब्ल्यूडी मंत्री को बेढंगे स्पीड ब्रेकर में हिचकोले लगे। विजयनगर चौराहे के पास कालपी रोड में स्पीड ब्रेकर में कार उछलते ही कैबिनेट मंत्री ने नाराज हो गए और स्पीड ब्रेकर को मानकों के अनुरूप बनाने के निर्देश दिए।
सात टेबिलटॉप स्पीडब्रेकर हैं, कई क्षतिग्रस्त
उन्होंने पनकी में भाटिया तिराहे के पास काफिला रुकवाकर पैचवर्क का जायजा लिया। पनकी पुल का भी निरीक्षण करना था, पर विलंब होने का हवाला देकर वे लौट गए। विजयनगर चौराहे से अर्मापुर नहर तक सात टेबिलटॉप स्पीडब्रेकर हैं, इनमें से कई क्षतिग्रस्त होने से गा़ड़ी निकलते समय हिचकोले लगते हैं।