फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली एकता अखंडता बनाए रखने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कलक्ट्रेट के मुख्य भवन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। इस मौके पर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की रक्षा और एकता अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को शॉल भेंटकर, माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम व अधिकारियों-कर्मचारियों ने दोनों ही महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डीएम ने कहा कि आज दो महापुरुषों का जन्म दिवस है, जिन्होंने अपने जीवन को सादगी विनम्रता त्याग के साथ व्यतीत किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों महापुरुषों ने जो कहा वह करके दिखाया। शब्द और कर्म में कोई अंतर नहीं समझा। हम उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलें तभी हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर छय रोग चिकित्सालय में टीबी रोगियों को फल वितरित किया गया व विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में भगवान बुद्ध व महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस मौके पर सीडीओ अजय कुमार गौतम, एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर मौजूद रहे।
इसी प्रकार से राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति व सदर विधायक सरिता भदौरिया ने नुमाइश मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ पौधरोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें