फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग की सदस्य बोलीं- महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर संवेदनशीलता बरतें अधिकारी

Wed, 01 Jan 2020 07:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सर्किट हाउस सभागार में हुई जनसुनवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने बुधवार को कहा कि अधिकारी महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर संवेदनशीलता बरतें। सर्किट हाउस सभागार में हुई जनसुनवाई में उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा/उत्पीड़न संबंधी समस्याओं पर समुचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ व यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं के संबंध में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई हो। इस दौरान हसीन जहां ने कुछ लोगों के खिलाफ परेशान करने व धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई।
Trending Videos
विज्ञापन

इस पर पूनम कपूर ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने घरेलू हिंसा तथा 181 महिला हेल्पलाइन में दर्ज मामलों की समीक्षा भी की।

बैठक में अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) अनिल अग्निहोत्री, जिला प्रोवेशन अधिकारी अजीत सिंह, महिला थानाध्यक्ष स्नेहलता, महिला हेल्पलाइन की प्रभारी अधिकारी अंकिता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें