फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा की 14 दुकानों पर छापा, दो दुकानें बंद कराईं

Sat, 03 Jan 2015 03:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को बिरहाना रोड और जीटी रोड स्थित गुटैय्या क्रासिंग के पास की दवा मार्केट की 14 दुकानों में एक साथ छापेमारी की। अनियमितता मिलने पर दो दुकानें बंद करा दी गईं और 29 दवाओं के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


इस दौरान बिरहाना रोड दवा मार्केट में 25 हजार रुपये की दवाएं संदिग्ध मिलीं। इन दवाओं को जब्त कर लिया गया है। खुद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त बादल चटर्जी पूरे छापामारी की मॉनीटरिंग करते रहे। छापामारी शनिवार को भी जारी रहेगी।

शुक्रवार सुबह तकरीबन 11 बजे बिरहाना रोड स्थित थोक दवा मार्केट खुलने के साथ ही भारी फोर्स और ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम के साथ असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर (एडीसी) पीपी सिंह पहुंच गए। उन्होंने अपने साथ आए ड्रग इंस्पेक्टरों को मार्केट में जांच को भेजा।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एडीसी के पास दुकानों की लिस्ट भी थी। लिस्ट वाली दुकानों में पहले जांच की गई। बंसल इंटरप्राइजेज में कई अनियमितताएं मिलने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। केजीएन डिस्ट्रीब्यूटर्स की 25 हजार रुपये की दवाओं को जब्त किया।

इधर, एक टीम मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल के सामने जीटी रोड गुटैय्या क्रासिंग के पास पहुंची और दुकानों की जांच शुरू कर दी। शमां मेडिकल स्टोर गुटैय्या क्रासिंग में अनियमितता मिलने के बाद उसे बंद करा दिया गया।

टीम में एडीसी पीपी सिंह के अलावा कानपुर के ड्रग इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एजाज अहमद, इटावा के ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर, उन्नाव के विनय कृष्ण और कानपुर देहात के एके जैन शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें