फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले बैंक-बाजार, बंद के ऐलान का बंटाधार

Mon, 28 Nov 2016 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में बंद की हकीकत बयां करती तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर शहर में बंद बेअसर रहा। सभी दुकाने खुली रही। वहीं लंबी दूरी के वाहन भी सामान्य रूप से चलते दिखाई दिए। हालांकि कुछ जगहों पर वाम दलों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नोट बंदी के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन किए। लेकिन बंद के आह्वावान का नतीजा तड़के ही देखने को मिल गया था।
विज्ञापन

बाजार पर बंद की बजाय नोटबंदी का असर ज्यादा नजर आया।  

सोमवार सुबह धीरे-धीरे दुकानें खुलने का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ इलाकों के व्यापारीं असमंजस की स्थिति में थे। इसलिए उन्होंने दोपहर तक अपनी दुकाने खोलीं। बातचीत होने पर व्यापारियों बोले पहले ही धंधा मंदा चल रहा है, ऊपर से अब बंद का एलान परेशान कर रहा है। हमने दुकानें खोली हैं लेकिन ग्राहक नदारद हैं। बंद को लेकर व्यापारियों के चेहरे पर नाराजगी साफ दिखाई दी।

बड़े व्यापारियों से लेकर छोटे विक्रेता तक बंद का विरोध करते दिखे। ज्ञात हो अमर उजाला डॉटकॉम ने रविवार की रिपोर्ट में तमाम व्यापार मंडलों से बातचीत कर बंद को लेकर उनके विचार पहले ही रख दिए थे। इंडस्ट्रियल इलाकों से लेकर बाजारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में पोस्टर लगे नजर आए। द यूपी इण्डस्ट्रियल एस्टेट मैन्यूफेक्चर्स एसोसिएशन ने पीएम के भ्रष्टाचार व कालेधन पर नकेल लगाने के लिए उठाए गए कदम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें