कानपुर नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आएं हैं, तो सावधान हो जाइए। नगर निगम परिसर में कार्यालय के बाहर डेरा जमाए दलालों के चंगुल में फंसकर आपकी जेब कहीं ढीली न हो जाए।
नगर निगम के जन्म मृत्यु कार्यालय के बहार बैठे दलालों ने एक महिला को पांच रुपए का वाला फार्म 300 रुपए में बेच दिया। जानकारी होने पर महिला ने पार्षद नीरज बाजपेई और महापौर प्रमिला पांडेय से शिकायत की। इस पर महापौर ने कार्यालय में छापा मारा और बाबुओं की फटकार लगाई। दलालों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पांडु नगर निवासी महिला प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि पति विनोद की मृत्यु 24 मार्च को हो गई थी। मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। बहार बैठे एक व्यक्ति ने दो दिन में प्रमाण पत्र बनवाने की बात कही और दो हजार रुपए मांगे।
साथ ही फार्म के 300 रुपए ले लिए। दोबारा कार्यालय पहुंचीं, तो पता चला फार्म पांच रुपए का है। इसके बाद पार्षद उन्हें लेकर महापौर के पास पहुंचे। तब महापौर ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उन्हें सौंपा।