फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अश्लीलता का अड्डा' बना कारगिल पार्क, पकड़े जाने पर ऐसे गिड़गिड़ाए लड़के-लड़कियां

Sat, 15 Dec 2018 08:30 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कारगिल पार्क में ‘गंदी’ हरकतें देख महापौर को लगी ठेस
विज्ञापन
कानपुर में मोतीझील स्थित कारगिल पार्क में शुक्रवार दोपहर महापौर प्रमिला पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। यहां कई जोड़े उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में मिले। कुछ प्रेमी युगल महापौर को देखते ही भागने लगे। महापौर ने गेट बंद कराया तो कई युवतियां माफी मांगने लगीं। सभी को चेतावनी देकर छोड़ा गया। 
विज्ञापन


महापौर ने बताया कि पार्क में 50 से ज्यादा जोड़े थे। कई आपत्तिजनक स्थिति में थे। टोकने पर वे माफी मांगने लगे। सभी को हिदायत दी गई कि यह पार्क शहीदों की याद में है, यहां अश्लीलता नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि एसएसपी को पत्र लिखेंगी कि पुलिस इस पार्क पर लगातार नजर रखे। गलत हरकतें न होने दें, वरना इसका नाम बदलने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें