मौदहा थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने असका अश्लील वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर रुपये भी वूसले हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र में सूना घर पाकर युवक ने तमंचे की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही महिला का अश्लील वीडियो और फोटो कैमरे में कैद कर लिया। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला से रुपये की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि मराठीपुरा निवासी गुडडन ठाकुर अगस्त महीने में उसके घर आया और उससे पानी मांगा। महिला ने बताया कि वह पानी लेने किचन में गई, तब तक आरोपी बेडरूम मे आ गया।
इसके बाद तमंचे की नोक पर धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच ली। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार पैसे की मांग कर रहा है। महिला का आरोप है कि उसके झांसे में आकर अबतक एक लाख रुपए दे चुकी हैं।
कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर सुसंगत धाराएं लगाई गई हैं। आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।