फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैंटीन संचालक के फोन से मिले अश्लील राज, ऑडियो क्लिप से जिस्मफरोशी रैकेट की पुष्टि, जांच तेज...पढ़ें मामला

Wed, 10 Sep 2025 06:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी निजी अस्पताल में कैंटीन चलाने के बहाने जिस्मफरोशी रैकेट चला रहा है। वह किशोरियाें और युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बना लेता है। इसके बाद उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करता है। बात न मानने पर उनके वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में किशोरियों और युवतियों से दुष्कर्म कर उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला फतेहपुर के लहुरी सराय का केशव उत्तम बेहद शातिर है। ऑडियो क्लिप से जिस्मफरोशी रैकेट मामले की पुष्टि होने के बाद पुलिस अब करीबियों की तलाश में जुट गई है। ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि युवक ने फोन कर महिला की मांग की तो सामने वाले ने पूछा कि महिला क्यों चाहिए। हालांकि जब वह व्यक्ति भरोसा दिलाता है, तो उसे आश्वासन मिल जाता है।

विज्ञापन

हालांकि उस दिन लेट होने की बात कह अगले दिन के लिए वादा करता है। साथ ही, कहता है कि जब भी जरूरत हो मेरे नंबर पर ही फोन करना किसी और के फोन पर नहीं। साथ ही वह उसे और भी विकल्प उपलब्ध कराने का भरोसा देता है। दोनों के बीच की बातचीत में एक फौजी का भी जिक्र आता है। बातचीत के दौरान एक शिवम नाम के भी युवक का जिक्र आने से पुलिस इसे नौबस्ता में ही कुछ दिन पहले लड़की को बाहर ले जाकर बेचने वाले युवक से भी जोड़कर देख रही है।

परिवार ने किया बेटी के मेडिकल टेस्ट कराने से इन्कार
मामले के विवेचक सब इंस्पेक्टर विशाल ने बताया कि पीड़ित किशोरी को मंगलवार दोपहर मेडिकल के लिए कांशीराम अस्पताल चलना था। हालांकि अचानक पीड़ित परिवार ने चलने से इन्कार कर दिया। बुधवार को किशोरी के बयान कराए जाएंगे।

राखी बंधवाकर ब्लैकमेल करने वाले ने परिवार को किया गुमराह
किशोरी के पिता ने उसके खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि परिवार का भरोसा जीतने के लिए केशव ने बेटी से राखी बंधवाने का ढोंग किया। उसने राखी बांधने से इन्कार किया तो शातिर ने उसे समझाया था कि इससे उनके मिलने पर कोई शक नहीं करेगा। आरोपी के भागने के दौरान मोबाइल मिलने पर अश्लील वीडियो मिलने पर पूरी पोल खुल गई। अब मोबाइल वापसी के लिए धमकी दी जा रही है।

वीडियो वायरल करने की देता है धमकी
डीसीपी साउथ ने बताया कि आरोपी की तलाश में चार टीमें लगाई हैं। हंसपुरम इलाके में ही किराये पर रहने वाली किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपी निजी अस्पताल में कैंटीन चलाने के बहाने जिस्मफरोशी रैकेट चला रहा है। वह किशोरियाें और युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बना लेता है। इसके बाद उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करता है। बात न मानने पर उनके वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।

पांच लड़कियों के अश्लील वीडियो थे
उनकी बेटी को भी प्रेमजाल में फंसाने के बाद मनमानी कराना चाहता था। इन्कार करने पर उसे धमकाया तो बेटी ने आपबीती बता दी। उन्होंने केशव को समझाया लेकिन वह नहीं माना। एक सितंबर को दबाव बनाकर बेटी को साथ ले जाने के लिए आया तो पकड़ने का प्रयास किया तभी भागने के दौरान उसका गिरा हुआ मोबाइल उन्हें मिल गया। इसमें बेटी समेत पांच लड़कियों के अश्लील वीडियो थे।

सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक किसी ने मदद नहीं की
आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर नौबस्ता थाने पहुंचे, तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें भगा दिया। कई बार थाने गए लेकिन सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक किसी ने उनकी मदद नहीं की। डीसीपी साउथ से मदद की गुहार लगाई तो गुस्साए इंस्पेक्टर ने पहले तो हड़काया फिर रिपोर्ट दर्ज की। पिता का आरोप है कि पुलिस समय रहते कार्रवाई कर देती, तो केशव आज सलाखों के पीछे होता।
विज्ञापन

http://

भाई बोल रहा हूं, केशव का मोबाइल वापस कर दो

पीड़िता के पिता ने बताया कि अपना मोबाइल वापस पाने के लिए आरोपी ने कई लोगों से फोन कर धमकवाया। एक बार रात में फोन पर एक कॉल आई जिसमें फाेन करने वाले ने कहा कि भाई बोल रहा हूं। केशव को मोबाइल लौटा दो वरना ठीक नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने मोबाइल पुलिस को सौंप दिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी की तलाश में एक टीम फतेहपुर में उसके गांव लहुरी सराय भी भेजी गई है। उसके मोबाइल में संदिग्ध ऑडियो मिले हैं जो कि इसके तार किसी रैकेट से जुड़े होने का इशारा कर रहे हैं। इसकी जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें