चलती स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर स्कार्पियो में अचानक आग लग गई। उसमें सवार चालक समेत सात लोगों ने कूदकर जान बचाई। जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। तब तक स्कार्पियो पूरी तरह से जल गई।
चालक ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी दी है। सभी लोग महाराष्ट्र के रत्नागिरी से प्रतापगढ़ जा रहे थे। प्रतापगढ़ निवासी चालक हिमायत अली खान ने बताया कि सरवन कुमार, जुनैद खान, अतीक खान, इरफान खान, इरफान, मुकेश यादव सभी लोग प्रतापगढ़ के निवासी हैं। रत्नागिरी महाराष्ट्र में रहकर मैकेनिकल का काम करते हैं। कार मालिक जावेद खान भी प्रतापगढ़ का ही निवासी है।