फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलगर्ल मुहैया कराने वाली अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट पर महिला की अश्लील फोटो अपलोड कर मोबाइल पर भेजा लिंक

Fri, 22 Nov 2019 12:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कॉलगर्ल मुहैया कराने वाली एक अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट पर किसी ने शहर की एक महिला को बदनाम करने के लिए उसकी फोटो अपलोड कर दी। महिला को जब इस बारे में जानकारी हुई, तो उसने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल ने वेबसाइट के बारे में गूगल से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


शहर में इस तरह का पहला मामला साइबर सेल के पास पहुंचा है। शहर की एक महिला की फोटो को एडिट कर कॉलगर्ल उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट पर अपलोड किया गया। उसके बाद महिला के मोबाइल पर एक लिंक आया। जब लिंक पर क्लिक किया, तो वेबसाइट पर अपनी अश्लील फोटो देख महिला के होश उड़ गए।

महिला ने तुरंत साइबर सेल में शिकायत की। साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर लान सिंह ने बताया कि जिस किसी ने भी महिला की फोटो वेबसाइट पर अपलोड की है, वह महिला को जानता है। वेबसाइट विदेश से ऑपरेट होती है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


फोटो भारत से अपलोड की गई है या विदेश से। इंस्पेक्टर के मुताबिक दो-चार दिन में इससे संबंधित जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। साइबर सेल की टीम आईपी एड्रेस आदि ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें