फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी के खिलाफ अश्लील पोस्ट डाली तो भुगतना पड़ा ये अंजाम

Fri, 05 May 2017 08:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-सांडी क्षेत्र के कस्बा का निवासी है फु रकान, वाट्सएप ग्रुप पर डाली थी आपत्तिजनक पोस्ट 
-बजरंग दल के जिला संयोजक ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
 
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ वाट्सएप ग्रुप पर अश्लील पोस्ट डालने के आरोपी युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक सांडी थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ बजरंगदल के जिला संयोजक की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


हरदोई के थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मोहम्मद फुरकान ने अपने नंबर से माई ग्रुप नाम से वाट्सएप ग्रुप बना रखा है। बुधवार को आरोपी ने ग्रुप पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आपत्तिजनक फोटो डाला। फोटो के नीचे उनसे संबंधित अश्लील पोस्ट डाली थी।

कथित पोस्ट बजरंगदल के जिला संयोजक अभिषेक द्विवेदी ने देखी। उन्होंने बुधवार रात आपत्तिजनक पोस्ट डालने की तहरीर शहर कोतवाली में दी थी। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मोहम्मद फु करान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और सांडी पुलिस से संपर्क कर मामले से अवगत कराया था।
विज्ञापन


एसओ सांडी रणजीत सिंह ने बुधवार देर रात फुरकान को गिरफ्तार कर शहर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। ग्रुप से जुडे़ सदस्यों के बारे में भी पड़ताल की जा रही है। बताया कि जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें