कानपुर देहात। माती कचहरी परिसर में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन माती मुख्यालय कानपुर देहात की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयाेजित किया गया है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रशांत सिंह अटल ने जिला जज रवींद्र सिंह की उपस्थिति में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।
कचहरी परिसर में हनुमान मंदिर के पास शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नव निर्वाचित कार्यकारिणी में होरीलाल कटियार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद सिंह कुशवाह महामंत्री, प्रदीप पांडेय उपाध्यक्ष, मनीष कुमार अवस्थी मंत्री और बबिता मिश्रा कोषाध्यक्ष, नितिन कुमार अवस्थी, सौरभ दुबे और प्रशांत शुक्ला संयुक्त मंत्री के अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में वारिश खान, बलवान पाल, रामसिंह सेंगर, सुबोध दुबे, राम प्रकाश अवस्थी और प्रतिमा बाजपेई तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी में चंद्र प्रकाश मिश्रा, अंकित शुक्ला, समर सचान, अमित कटियार, जागेश पांडेय और विक्रम सिंह चौहान उपस्थित रहे। सभी ने बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी एवं पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी ने की। शपथ ग्रहण के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। नई कार्यकारिणी ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को मजबूती से उठाना और बार एसोसिएशन को और अधिक प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।