फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंगहोम की ‘दुकान’ घर में

Fri, 04 Mar 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कानपुर। शहर के अधिकांश नर्सिंगहोमों का हाल चौंकाने वाला है। दो कमरों और दुकानों में चल रहे नर्सिंगहोमों में इलाज के नाम पर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जीवन रक्षक दवाओं को चढ़ाने के लिए स्टैंड तक नहीं हैं। मरीजों को ‘हलाल’ करने के लिए नर्सिंगहोमों में दावे एमडी, एमबीबीएस और एमएस की तरह किए जाते हैं। शहर के बाहर हालात और दयनीय हैं। एसीएमओ डॉ. आरके यादव का कहना है कि नर्सिंगहोमों पर जब कार्रवाई की जाती है तो उलटा स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर ही शोषण का आरोप लगाने लगते हैं।
439 मरीजों की शिविर में हुई जांच
कानपुर(ब्यूरो)। चौबेपुर के लोहिया गांव महाराजपुर में बृहस्पतिवार को लगे आरोग्य जीवन शिविर में 439 मरीजों की जांच की गई। सीएमओ डॉ. रामायण प्रसाद यादव ने बताया कि चार मार्च को पतारा के छांज में कैंप लगेगा। आठ  से 11 मार्च तक सभी ब्लॉकों के एक-एक गांव में कैंप लगाए जाएंगे। कैंप वालों गांवों में सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। बृहस्पतिवार को लगे कैंप में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, बच्चों व गर्भवती का टीकाकरण, आंखों की जांच भी हुई। कैंप में डीएम कौशल राज शर्मा, सीडीओ शंभू कुमार, डॉ. आरसी आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से की कर्मियों की शिकायत
कानपुर(ब्यूरो)। डॉ. मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल में भर्ती महिला के पति ने डीएम को पत्र लिख बताया कि कई कर्मचारी डॉक्टरों की भी बात नहीं मानते हैं। डीएम ने सीएमओ को शिकायत की जांच का आदेश दिया है। एबी नगर के मोहम्मदिया मस्जिद के पास रहने वाले नसीम की पत्नी सलमा चेस्ट अस्पताल में भर्ती हैं। नसीम ने बताया कि वार्ड नंबर एक में गंदगी की भरमार है। कर्मचारी तीमारदारों से अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें