फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: मालगाड़ी की चपेट में आने से नर्सिंग छात्रा की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 28 Jan 2020 12:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सपना (18) पुत्री राजीव कुमार सौरिख थाना क्षेत्र के नगला मदारी में रह कर जेएनएम की पढ़ाई कर रही थी। वह अर्शी पैरामेडिकल कॉलेज में फस्ट ईयर की छात्रा थी। कन्नौज रेलवे स्टेशन के आउटर के पास से ट्रैक पार कर रही थी।

इसी दौरान वह कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें