कन्नौज। गणतंत्र दिवस पर हर कहीं देशभक्ति की बयार बही। सरकारी भवनों, स्कूल-कालेज और निजी प्रतिष्ठानों में भी तिरंगा पूरी शान से फहराया गया। हर किसी ने देशभक्ति के जज्बे के साथ सलामी दी। देश की आजादी में योगदान देने वाले महापुरुषों को भी याद किया गया। पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ काम करने की शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। पुलिस लाइन में डीएम ने परेड की सलामी ली। इस दौरान 10 जनवरी को घिलोई गांव में हुए बस हादसे में यात्रियों की जान बचाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर में सुबह साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभागार में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हम सभी पूरी क्षमता के साथ काम करें। महापुरुषों ने त्याग कर देश को आजादी दिलाई है। हमें इन महापुरुषों से सीख लेनी चाहिए। अगर हम अच्छे कर्तव्य तथा नियमों पर खरे उतरेंगे तो देश की जनता खुशहाल होगी।
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भी शान से तिरंगा फहराया गया। डीएम रवींद्र कुमार ने निरीक्षण के बाद परेड की सलामी ली। इस दौरान देशभक्ति के तरानों से पुलिस लाइन गूंज उठी।
ध्वजारोहण के बाद डीएम और एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोवर्धन लाल कनौजिया को सम्मानित किया। वहीं 10 जनवरी को छिबरामऊ के घिलोई में हुए बस हादसे में यात्रियों की जान बचाने वाले नौ लोगों में से छह को सम्मानित किया। डीएम और एसपी ने इन जीवन रक्षकों की सराहना की। सराहनीय कार्य और बेहतर ड्यूटी करने वाले 48 पुलिसकर्मियों को भी डीएम, एसपी ने सम्मानित कर प्रशंसा की। सम्मान समारोह के बाद शहर के विभिन्न स्कूल और कालेज के बच्चों ने देशभक्ति के तरानों पर प्रस्तुति दी।
इस दौरान पुलिस जवानों से लेकर बच्चों में जोश, साहस और उत्साह देखा गया। एएसपी विनोद कुमार, सीओ श्रीकांत प्रजापति, आरआई बृजेश पाठक समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एसपी ने परेड में शामिल पुलिस कर्मियों को एक से तीन फरवरी के मध्य तीन दिन का अवकाश देने की घोषणा भी की। इसके अलावा, बीएसए केके ओझा, जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पी कटियार, सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने भी अपने-अपने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया।
पूर्व राज्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को बांटे प्रमाणपत्र
पूर्व राज्यमंत्री और छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति समारोह का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का है। सभी बच्चे यह संकल्प लें कि छात्रवृत्ति की जो धनराशि उनके खाते में आई है उसे शिक्षा से संबंधित पुस्तकों आदि में ही व्यय करेंगे। इससे कि उनकी शिक्षा प्रभावित न हो। समारोह के दौरान गोमती देवी इंटर कालेज की छात्रा गोल्डी सविता, खुशी कुशवाह, आकंाक्षा, दिव्या शर्मा, मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कालेज के छात्र मो. अरबाज, मो. चांद, मो. सैफ के अलावा ममतशा, साबिया बानो, नमन वर्मा, आयुष राठौर, चांदनी आदि छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किए। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पेंटिंग, निबंध,भाषण एवं स्लोगन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्रा फिरदौस, इकरा, शिफा, गुलफ्सा बानो, अंजली, सुनैना, विश्व मोहनी आदि को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। डीएम रवींद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूर्वदशम के तहत कक्षा 9 से 10 तक के पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति के कुल 19336 छात्र-छात्राओं को 4 करोड़ 53 लाख 85 हजार की छात्रवृत्ति दी गई। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के तहत पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति के कक्षा 11 से 12 तक के 60447 छात्र-छात्राओं को 20 करोड़ 53 लाख 74 हजार की छात्रवृत्ति आरटीजीएस के माध्यम से वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी केके ओझा आदि मौजूद रहे।
स्कूल, कालेजों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
71 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रमों में देश की खातिर मर मिटने वाले वीर शहीदों को याद करते हुए छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जेपीएस में प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा, किस्तु ज्योति विद्यालय में फादर संतोष सेलेस्टियन, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी में प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, केबीएस शिक्षा सदन में प्रधानाचार्य मधू बघेल, अशोक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अशोक दुबे, कन्नौज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रदीप तिवारी, माया देवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल, कानपुर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक आलोक कटियार, पीएसएम डिग्री कालेज में प्रधानाचार्य शशिप्रभा अग्निहोत्री, राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.शक्ति सिंह, गौतम बुद्ध इंटर कालेज तिर्वा में प्रबंधक देवेंद्र प्रताप सिंह, नोबल हार्ट पब्लिक स्कूल में प्रबंधक कृष्ण चंद्र गुप्ता, गुरुकुल एकेडमी इंटर कालेज में प्रबंधक नितीष श्रीवास्तव, कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर में शिवपाल विश्वकर्मा, रानी देवी इंटर कालेज में प्रबंधक आरडी पाल, मदरसा जामिया सफिया में सोसाइटी सदर मोहम्मद जुनैद, चौधरी चंदन सिंह डिग्री कालेज में प्रबंधक नवाब सिंह यादव, केकेसीएन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रामगोपाल वर्मा ने ध्वजारोहण किया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उधर, केके इंटर कालेज में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
तालग्राम। गणतंत्र दिवस पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में लोग जश्न में डूबे रहे। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। नगर पंचायत तालग्राम में पूर्व चेयरमैन दिनेश सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। ईओ घनश्याम राय व कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रीन वैली ग्लोबल अकादमी भवानी सराय में प्रबंधक सर्वेश कुमार गुप्ता, सेंट बीएनसी पब्लिक स्कूल ताहपुर में प्रबंधक प्रदीप मिश्रा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य सुनील चतुर्वेदी, महारानी लक्ष्मीबाई आदर्श विद्यालय बिरियाहार में प्रबंधक विश्वनाथ सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चचियापुर में गौरव पटेल, प्राथमिक विद्यालय में बृजेंद्र कुमार, सिंघनापुर में अरशद अली, तिलकसराय में संकुल प्रभारी नवीन मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि लालबहादुर, आसमपुट्टी में संकुल प्रभारी सुदीप पटेल, मुंडाला में संकुल प्रभारी राजेंद्र पटेल, दलापुर्वा में संकुल प्रभारी वीरपाल कुशवाहा, रनवा में ग्राम प्रधान धनीराम प्रजापति, भवानीसराय में ग्राम प्रधान विजय सिंह पटेल, छदामीपुर्वा में ग्राम प्रधान राजकिशोर, अतरौली में उमादेवी, मदरसा अब्दुल मजीद में शीबू कुरैशी, पशु चिकित्सालय में डॉ. विकराल सिंह, थाने में राजा दिनेश सिंह, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक अमोलर में शाखा प्रबंधक बोज बिहारी लाल, मदरसा सत्तारिया दारुल उलूम निसवा तालग्राम में प्रबंधक हाजी कमरुद्दीन मंसूरी, मदरसा वीर अब्दुल में हमीद इदरीसी, एजुकेशन सेंटर तालग्राम में संस्थापक हाजी इश्तियाक इदरीसी ने झंडा रोहण किया। प्रधानाचार्य मो.आफाक इदरीसी, आफताब, महताब, शादाब, शाहीन, नाजिया इदरीसी मौजूद रहे।
हर तरफ दिखी गणतंत्र दिवस की धूम
मलिकपुर/समधन। गणतंत्र दिवस पर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं में तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।मलिकपुर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर अध्यक्ष सुरेशचंद्र दुबे व पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश गांधी ने तिरंगा फहराया। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में मैनेजर रविश कुमार और कैशियर विकास यादव ने झंडारोहण किया। क्षेत्र के भैसियापुर प्राइमरी स्कूल में प्रधान आत्मराजन यादव, अमरौली प्राइमरी विद्यालय में प्रधान ओमपाल वर्मा, गंगागंज गुरौली प्राइमरी विद्यालय में प्रधानाध्यापक अनुज बाजपेई के साथ प्रधान संजय भारतीय ने तिरंगा फहराया। झूसीनागर प्राइमरी विद्यालय में हेडमास्टर शैलेंद्र सिंह, तमियामऊ प्राइमरी स्कूल में प्रधान जितेंद्र सिंह, कमला देवी बृजनंदन विद्यालय में प्रबंधक राजीव यादव ने झंडारोहण किया। रायपुर प्राइमरी स्कूल में प्रधान सीमा यादव, गधौलिया प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने जूनियर विद्यालय में तिरंगा फहराया। वहीं इंदुयागंज प्राइमरी विद्यालय में प्रधानपति नागेंद्र सोलंकी ने झंडा फहराया। अनीभोज प्राइमरी विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव ने और लालपुर प्राइमरी स्कूल में प्रधान रेशम देवी ने तिरंगा फहराया। वहीं, समधन नगर पंचायत परिसर में चेयरमैन प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद और ईओ वीरेंद्र कनौजिया ने ध्वजारोहण किया। एचएमएफ विद्यालय में सभासद हफीज फुरकान ने तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रीय गीत व नाटक प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। एसएनए विद्यालय में पूर्व चेयरमैन सैय्यद अहमद सुल्तान शिब्बू ने झंडारोहण किया। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक समधन में मैनेजर अजय कुमार अग्रवाल ने स्टाफ के साथ झंडारोहण किया। सती प्रसाद विद्यालय में प्रधानाचार्य कनही सिंह ने तिरंगा फहराया।
राजकीय मॉडल कालेज में हुआ भव्य कार्यक्रम
जसोदा। गणतंत्र दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज फतेहपुर जसोदा में धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने अध्यक्षता की। परशुराम पाल विशिष्ट अतिथि रूप में मौजूद रहे। प्रशांत त्रिपाठी और विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवमोहन सिंह कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन विद्यालय की अंबिका कटियार, दीपा व सह संचालन मोहिनी ने किया। सरस्वती शिशु मंदिर जसोदा में प्रधानाचार्य छुन्नूलाल कनौजिया, डॉ राम मनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज जसोदा में व्यवस्थापक रमेशचंद्र यादव, जेपी जूनियर हाईस्कूल जसोदा में प्रबंधक शैलेंद्र कुशवाहा, आर्यावर्त बैंक जसोदा में शाखा प्रबंधक बीके वर्मा ने ध्वजारोहण किया ।
ब्लाक कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा
तेराजाकेट। क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी चंद्र भान सिंह ने ध्वज फहराया। सरस्वती नगर में बाबू जागेश्वर प्रसाद इंटर कालेज में दीप प्रभा ने ध्वजारोहण किया। कौशलेंद्र सिंह एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अन्य शिक्षण संस्थाओं में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
तिरंगा यात्रा पर हुई पुष्प वर्षा
गुरसहायगंज। सरकारी कार्यालयों के साथ शिक्षण व अन्य संस्थाओं में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। चेयरमैन धीरेंद्र आर्य ने नगरपालिका में, गोमती देवी आदर्श इंटर कॉलेज में प्रबंधक विजय मिश्रा ने, जेपी एजुकेशन अकादमी में प्रबंधक इंद्र कुमार गुप्ता, आरडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्रबंधक ललित मोहन सिंह ने, आकाश एजुकेशन सेंटर में प्रबंधक डॉक्टर आरके कटियार, किसान सेवा सहकारी समिति दक्षिण में अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली में कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान कस्बा सराय प्रयाग से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नगर पहुंचने पर निरीक्षण भवन के सामने डॉ पीके कटियार, नीटू दुबे, योगेश कुमार ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की। वहीं जीटी रोड पर धर्मेंद्र कौशल ने अपने साथियों के साथ तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीतू तिवारी, ललित कटियार, आलोक कटियार मौजूद रहे।
जलालाबाद। गणतंत्र दिवस पर जिला जेल अनौगी में ध्वजारोहण हुआ। बंदियों और कैदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समाजसेवी सतीश चंद्र शर्मा सकरावा को बंदियों के शारीरिक, मानसिक, नैतिक उत्थान एवं कल्याण के लिए योगदान पर पुलिस महानिरीक्षक कारागार द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया। जेल अधीक्षक विष्णु कांत मिश्रा ने बंदियों और कैदियों को संविधान, एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इस मौके पर जेलर शिवकुमार यादव, डिप्टी जेलर ग्रीश कुमार, छोटे लाल, रविकुमार सिंह और पंकज बाबू मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस की दिखी धूम
मानीमऊ। गणतंत्र दिवस पर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। महर्षि खपरिया बाबा अशर्फीलाल विद्यालय मोचीपुर में प्रबंधक परशुराम कटियार और फर्रुखाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कटियार ने झंडारोहण किया। बाबूलाल मेमोरियल विद्यालय रेलवे स्टेशन मानीमऊ में प्रबंधक अजीत यादव ने झंडारोहण किया। तारा देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक हरिनाम सिंह कटियार ने, सरस्वती शिशु मंदिर मियांगंज में प्रबंधक जय प्रकाश शुक्ला ने झंडारोहण किया। इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल ददौरा खुर्द में प्रधानाध्यापक अमित मिश्रा ने झंडारोहण किया। सौरिख क्षेत्र के भाउलपुर में श्रीकृष्णा एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रबंधक इंद्रपाल सिंह पाल ने झंडारोहण किया ।
उमर्दा में प्रभातफेरी में उमड़ी भीड़
उमर्दा। क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज में प्रभारी प्रधानाचार्य महेश यादव , संत जयकिशन लाल आवासीय विद्यालय में प्रधानाचार्य नीलू यादव, आदर्श शिक्षा सदन में सेवक राम यादव, गुरुकुल विद्यालय में प्रधानाचार्य स्नेहलता यादव, कृष्णा जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव ने, काऊ मिल्क प्लांट में जीएम आरके सिन्हा ने, सेंटर आफ एक्सीलेंस फार वेजीटेबल में केंद्र प्रभारी दलगंजन सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। वहीं इस दौरान स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली।