फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बढ़ सकती है दीनू गैंग के सदस्यों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की हत्या के आरोप में सोनभद्र जेल में बंद अधिवक्ता धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू गैंग के सदस्यों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने इंटर रेंज गैंग 09 में 21 सदस्यों को पंजीकृत किया था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने इंटर रेंज गैंग 09 का मास्टरमाइंड दीनू उपाध्याय को बनाया है। उस पर कूटरचित तरीके से फर्जी रजिस्टि्रयां तैयार कराना और जमीनों पर कब्जा करने का आरोप है। दीनू और उसके गैंग के सदस्यों पर कोतवाली, नवाबगंज, ग्वालटोली, सीसामऊ, नौबस्ता, बिधनू, नजीराबाद समेत अन्य थानों में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने सभी में चार्जशीट दाखिल कर दी है। कमिश्नरी पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक गैंग में सदस्यों की संख्या बढ़ाई जा सकता है। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


गैंग के ये सदस्य गए थे जेल
दीनू उपाध्याय, मनु उपाध्याय, अनूप शुक्ला, संजय उपाध्याय, रामखिलावन, दीपक सिंह जादौन, गोपाल सिंह, नारायण भदौरिया, सत्येंद्र त्रिवेदी, विकास ठाकुर व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें