फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का बनाया न्यूड वीडियो: युवक करता था परेशान और ब्लैकमेल, कोतवाल बोले- आरोपी को किया है गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 05:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj Crime: कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में छिबरामऊ नगर के एक मोहल्ला में डीएलएड छात्रा का युवक ने नहाते हुए स्नानघर की जाल से वीडियो बना लिया। युवक ने छात्रा को ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले में किराए पर रहने वाली डीएलएड छात्रा ने बताया कि वह दो साल से यहां रह रही है। पिछले एक साल से मोहल्ला इब्राहीमगंज निवासी विकास गुप्ता पुत्र रामशरन गुप्ता उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करता है। उसके साथ अभद्र व्यवहार करता है।
उसने युवक की मां व पत्नी से शिकायत की लेकिन वह नहीं माना। आठ सितंबर की सुबह अपनी इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए जाते समय स्नान करने गई थी। स्नान करते समय विकास गुप्ता ने स्नानघर की जाल से मोबाइल से वीडियो बना लिया। जब उसने विकास को वीडियो बनाते देख लिया तो शोर मचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया
इस पर विकास गुप्ता घर से बाहर भाग गया। उसने जानकारी पूरे परिवार को दी। परिवार के बुलाने पर विकास घर आया और उसने आरोपी का मोबाइल ले लिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को दबोच लिया। कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें