सामूहिक नमाज से रोकने पहुंची पुलिस पर हुआ था हमला
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लॉकडाउन के दौरान सामूहिक नमाज रोकने पहुंची पर पुलिस टीम पर हमले के मुख्य आरोपी मौलाना पर एनएसए की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस मामले के अन्य आरोपियों के खिलाफ भी एनएसए कार्रवाई की लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी है।
तीन अप्रैल को शहर के कागजियाना मोहल्ला निवासी साबिर के घर सामूहिक नमाज की सूचना पर दरोगा आनंद सिंह पुलिस के साथ पहुंचे थे। पुलिस ने लॉकडाउन में सामूहिक नमाज पर रोक लगाने की बात कही थी, तभी मौलाना अखलाक पुत्र मोहम्मद इश्तिाक निवासी मोहल्ला अल्लामा इकबाल समधन और साबिर ने 50 लोगों के साथ धारदार हथियारों से पुलिस पर हमला किया था।
हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस मुख्य आरोपी मौलाना अखलाक, साबिर समेत करीब 30 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। रविवार को डीएम ने मुख्य आरोपी मौलाना अखलाक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ एनएसए कार्रवाई को डीएम को रिपोर्ट सौंपी गई है।