फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एनआरएलएम की प्रगति खराब, डीसी और मिशन मैनेजर को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर विकास खंड में बुधवार को जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में कई गंभीर कमियां पाई गईं। स्वयं सहायता समूहों की प्रगति, बैंक लिंकेज और बीसी सखी व्यवस्था की निगरानी में शिथिलता मिलने पर जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एनआरएलएम और डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ब्लॉक परिसर स्थित एनआरएलएम कार्यालय में समीक्षा के दौरान आशा महिला उत्पादन समूह के आवेदन पर बैंक खाता खुलने के बाद आगे की कार्रवाई स्पष्ट न होने और बैंक लिंकेज व ऋण सुविधा पर असंतोषजनक जवाब मिलने पर डीएम ने डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर से जवाब तलब किया। बीसी सखी व्यवस्था में भी गंभीर लापरवाही मिली, जिससे ग्रामीण स्तर पर वित्तीय सेवाएं मजबूत करने की योजनाएं कागजों तक सीमित रह गईं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत पेंशन और पुनरीक्षण अभियान की भी जांच की। प्रथम सुनवाई में अनुपस्थित लोगों को दोबारा अवसर देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें