फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NRHM टीम ने देखी अस्पताल की हकीकत तो खुली रह गई आंखें 

Wed, 26 Jul 2017 09:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौदहा के सीएचसी में एंबुलेंस की जांच करती एनआरएचएम की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी की अस्पतालों में स्वास्थय सेवाओंं का जायजा लेने पहुंची एनआरएचएम (नेशनल रूरल हेल्थ मिशन) टीम जब हमीरपुर जिले की इस अस्पताल में पहुंची तो वहां का नजारा देख अवाक रह गई। 
विज्ञापन


यहां हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे स्थित सामुदायिक केंद्र में बुधवार को लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की एनआरएचएम टीम ने विभिन्न योजनाओं की गहराई से पड़ताल की। अस्पताल में ज्यादातर अभिलेख उपलब्ध न होने व सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर नाराजगी जताई। 
  एनआरएचएम के डिप्टी जनरल मैनेजर डॉ. पीके श्रीवास्तव, प्रोग्राम कोआर्डिनेशन के दिनेश पाल सिंह व कार्यक्रम अधिकारी ने विभिन्न स्वास्थ्य योेजनाओं की गहराई से छानबीन शुरू की। इस मौके पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल सचान भी मौजूद रहे। एंबुलेंस सेवा 108 व 102 का बारीकी से परीक्षण किया।
विज्ञापन
  इसी के बाद कार्यालय पहुंच स्कूल स्वास्थ्य सेवाएं, जच्चा बच्चा कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम जैसी योजनाओं की जानकारी ली। डिप्टी जनरल मैनेजर ने वित्त से संबंधित कागज उन्हें उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी जताई गई। बताया कि सभी कमियों की रिपोर्ट निदेशक को दी जाएगी। 
विज्ञापन


-एनआरएचएम टीम ने देखी अस्पताल की हकीकत 
-अभिलेखों की अनुपलब्धता के साथ सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर जताई नाराजगी
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें