फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी जाकर योग सिखाएंगे बाबा रामदेव

Fri, 29 Jun 2018 05:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बाबा रामदेव
विज्ञापन
योग गुरु स्वामी रामदेव का पांच दिवसीय शिविर में धर्मनगरी चित्रकूट पहुंच रहे हैं। बाबा रामदेव योग के गुण बताएंगे। इसके लिए उनके प्रतिनिधि अभिषेक कुमार ने चित्रकूट के कई स्थानों पर जाकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पंतजलि योग समिति के सदस्यों के साथ कई घरों में जाकर योग का महत्व बताया और कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। 
विज्ञापन

 

शुक्रवार को उन्होंने बताया कि स्वामी रामदेव ने चित्रकूट में पांच दिवसीय विशाल योग शिविर आयोजित किये जाने का निर्णय लिया है। इसकी रूपरेखा तैयार की जायेगी। शिविर में 5 हजार लोगों को योगाभ्यास कराने का लक्ष्य रखा गया है। सीआईसी में आयोजित योग कक्षा में भी उन्होंने शिरकत कर योगाभ्यासियों से मिले और जनपद में हर व्यक्ति को योग का महत्व समझाया। योग को जीवन में अपनाने के लिये प्रेरित किया। कहा कि योग के साथ स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिये घरेलू उपचारों के बारे में गुरूच, एलोबेरा, तुलसी, नीम और हल्दी का सेवन हर दृष्टि से शरीर को स्वस्थ रखता है। इस दौरान उन्होंने मासिक समाचार पत्र स्वदेश स्वाभिमान का भी विमोचन कर सभी योगाभ्यासियों को प्रदान किया। यह पत्र हरिद्वार से प्रकाशित होता है। जिसमें राष्ट्र के उत्थान के लिये योग का महत्व और स्वदेशी उत्पादों के बारे में जानकारी समाहित रहती है। इस मौके पर राज्य प्रभारी रमेश कुमार, कनौज के जिला प्रभारी अमित कुमार , जिला प्रभारी नरेन्द्र नारायण चन्द्रवंशी, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी हेमन्त प्रताप सिंह, महिला पंतजलि समिति की प्रमुख मंजू केशरवानी,रामबाबू गुप्ता, राजेश द्विवेदी, शंकर प्रसाद यादव, रज्जन गुप्ता, मनोज, एस कुमार, मीरा श्रीवास्तव, अनीता सिंह, अंशू सोनी, गीता देवी, सुमन द्विवेदी उर्फ गुड़िया आदि मौजूद रहीं। बताया गया है कि फिलहाल शिविर के लिए स्थान का फाइनल नहीं हुआ है। कई स्थानों का निरीक्षण किया गया है। प्राथमिकता शहर के आस पास के ही स्थान को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें