फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अब सेंट्रल पर घूम-घूम कर बेचेंगे टिकट, काउंटर पर नहीं लगेगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अब अनारक्षित टिकट लेने के लिए यात्रियों को काउंटर पर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। बुधवार से रेलवे ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत कानपुर सेंट्रल स्टेशन को चार मोबाइल अनरिज्वर्ड टिकटिंग सिस्टम (एमयूटीएस) मशीनें मिली हैं। इनके जरिये रेलवे कर्मचारी स्टेशन परिसर में घूम-घूमकर अनारक्षित टिकट बेचेंगे। हालांकि काउंटर पर भी टिकट मिलते रहेंगे।
विज्ञापन

रेलवे के अनुमान के मुताबिक, प्रतिदिन करीब 70 से 80 हजार यात्री अनारक्षित टिकट लेकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन से विभिन्न रूटों पर यात्रा करते हैं। अभी तक सिटी व कैंट साइड के काउंटरों से टिकट मिलती है लेकिन यहां इतनी भीड़ होती है कि कभी-कभी ट्रेन छूट भी जाती है। इस झंझट से बचाने के लिए उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने एक अक्तूबर से नई व्यवस्था लागू की है। इसमें अब टिकट काउंटरों पर भीड़ में लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब कर्मी सेंट्रल के सर्कुलेटिंग एरिया और द्वार पर टिकट बेचेंगे।
मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि एमयूटीएस मशीनें लेकर रेलवे कर्मी कानपुर सेंट्रल स्टेशन के सिटी व कैंट साइड के प्रवेश द्वार पर तैनात रहेंगे। यात्री इनके पास जाकर नकद या ऑनलाइन भुगतान कर तुरंत अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे। प्लेटफार्म पर पहुंचने पर टिकट होना जरूरी है। (संवाद)
विज्ञापन





आधार से लिंक करानी होगी आईडी

अब ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों को आईआरसीटीसी की अपनी आईडी आधार से लिंक करनी होगी। बुधवार से आईडी धारक अगर ऐसा नहीं करेंगे तो शुरू के 15 मिनट तक टिकट बुक नहीं होगी। उसके बाद ही आधार नंबर डालकर ओटीपी भरने पर टिकट बुक होगी। शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह व्यवस्था दलालों पर नकेल कसने के लिए की गई है। इसके अलावा, तत्काल टिकट बुकिंग में शुरू के दस मिनट तक रेलवे से चयनित दुकानदार या ट्रैवल्स टिकट बुक नहीं करा सकेंगे। बता दें कि तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह दस बजे से शुरू होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें