फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेलवे स्टेशनों पर अब तीन नहीं चार रंग के होंगे डस्टबिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेंट्रल स्टेशन पर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने के लिए रेलवे बोर्ड ने नया नियम लागू किया है। अब यात्रियों को कचरा चार अलग-अलग श्रेणियों में डालना होगा जिसके लिए प्लेटफॉर्म पर चार प्रकार के डस्टबिन लगाए जाएंगे। पहले यह व्यवस्था तीन श्रेणियों में थी।
विज्ञापन


रेलवे ने एक अप्रैल से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 लागू किया है। इसके निर्देश उत्तर-मध्य रेलवे के सभी जोन को भेजे गए हैं। स्टेशन और पटरियों पर कचरा फैलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं बड़े प्रतिष्ठानों को अपना कचरा स्वयं निस्तारित करना होगा। नई व्यवस्था के तहत गीला कचरा जैसे भोजन के अवशेष और फल-सब्जियों के छिलके हरे डस्टबिन में, सूखा कचरा जैसे कागज और प्लास्टिक नीले डस्टबिन में डालने होंगे। सैनिटरी कचरा जैसे डायपर और पैड लाल डस्टबिन में तथा खतरनाक कचरा जैसे खराब दवाएं, बल्ब और बैटरी काले डस्टबिन में डाला जाएगा। इससे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण आसान होगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर सेंट्रल, गोविंदपुरी सहित अन्य स्टेशनों पर जल्द चार रंग के डस्टबिन रखवाए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें