खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद आएंगे उपकरण
इससे रोगी के इलाज में आसानी होगी। इसी तहत गुर्दे की बीमारी भी पता चलेगी। नेफ्रोटिक सिंड्रोम में गुर्दे में क्या-क्या बदलाव आए हैं। इसका भी पता लग जाएगा। अभी यह जांच मेडिकल कॉलेज में नहीं हो पाती। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव पास हो गया। उपकरण की खरीद के लिए प्रस्ताव पर्चेज विभाग में चले गए हैं। खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपकरण आएंगे और रोगियों की जांच होने लगेगी।
ग्रेडिंग से होता है सटीक इलाज
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के न्यूरो साइंसेस प्रमुख डॉ. मनीष सिंह का कहना है कि ब्रेन ट्यूमर की ग्रेडिंग हो जाने से रोगी सटीक इलाज मिल जाता है। इससे यह तय होता है कि सिर्फ सर्जरी से काम चल जाएगा या उसके साथ कीमोथैरेपी भी करनी होगी। उन्होंने बताया कि विभाग में ब्रेन ट्यूमर के औसत 20 रोगियों की सर्जरी हर महीने होती है। यहां 18 जिलों में कहीं और न्यूरो सेंटर नहीं है। इन जिलों के रोगी यहीं आते हैं। विभाग में ऑपरेट होने वाले रोगियों की ढाई से तीन महीने तक की वेटिंग है।