फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी का कमाल: अब डीजल नहीं सौर ऊर्जा से चलेगी नाव, चार्ज करने के लिए बनाया पहला सोलर ऊर्जा फ्लोटिंग स्टेशन

Sat, 10 Dec 2022 10:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अब डीजल नहीं सौर ऊर्जा से नाव चलेगी। नावों को चार्ज करने के लिए पहला सोलर ऊर्जा फ्लोटिंग स्टेशन बनाया गया है। आईआईटी कानपुर के इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर के राहुल पटेल ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मदद से शुक्रवार को यह स्टेशन कौशांबी के डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नदियों में प्रदूषण को कम करने के लिए प्रदेश सरकार ने आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर कौशांबी के कडा घाट को आई घाट यानी इनोवेशन घाट के रूप में विकसित किया है। अब इस घाट में नाव डीजल से नहीं बल्कि सौर ऊर्जा से चलेंगी। इन नावों को चार्ज करने के लिए यहां पर पहला सोलर ऊर्जा फ्लोटिंग स्टेशन बनाया गया है।

विज्ञापन


यह स्टेशन यूपी में बनने वाले आई-घाट के पायलट प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है। जल्द कानपुर में भी फ्लोटिंग स्टेशन बनाया जाएगा ताकि गंगा में इको फ्रेंडली बैटरी से नाव चल सकेंगी। आईआईटी ने इससे पहले वाराणसी के खिड़कियां घाट पर पहला सीएनजी फ्लोटिंग स्टेशन बनाया था, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

संस्थान के इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर के राहुल पटेल ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मदद से शुक्रवार को यह स्टेशन कौशांबी के डीएम को सौंपा गया। फ्लोटिंग स्टेशन पर नाव की बैटरी को चार्ज किया जाएगा। सेंटर पर लगे चार्जिंग प्वाइंट सौर ऊर्जा से चार्ज होंगे और उसके माध्यम से बैटरी चार्ज की जाएगी।
विज्ञापन


इससे नाविकों की कमाई में इजाफा होगा और प्रदूषण भी कम होगा। सेंटर के प्रभारी प्रो. अंकुश शर्मा ने बताया कि इस स्टेशन को संस्थान के इंक्यूबेटर अंकित पटेल के अक्वाफ्रंट इंफ्रास्ट्रक्चर ने तैयार किया है। अंकित ने ही वाराणसी के खिड़कियां घाट का फ्लोटिंग स्टेशन बनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें