फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अब तलवारबाजी और तैराकी में दक्ष बन सकेंगे जिले के खिलाड़ी

Fri, 21 Feb 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले के खिलाड़ी अब एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती आदि खेलों के अलावा तलवारबाजी व तैराकी में दक्ष बन सकेंगे। खेल विभाग की ओर से माती स्टेडियम में तलवारबाजी व तैराकी के कोच मिले हैं। जल्द ही स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया जाना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के माती स्पोर्ट्स स्टेडियम में वर्तमान समय में महज हॉकी, बॉक्सिंग, कुश्ती व एथलेटिक्स के कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे थे। कोच की कमी के चलते खिलाड़ी अन्य खेलों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। कोच की कमी के चलते स्टेडियम में बने दो तरण ताल का भी संचालन नहीं पा रहा था।
वर्ष 2024 में महज छोटे तरण ताल का संचालन हो पाने से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण में परेशानी का सामना करना पड़ा था। जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि विभाग की ओर से स्टेडियम को फेंसिंग (तलवारबाजी) व स्वीमिंग (तैराकी) के कोच मिले हैं। दोनों कोच जल्द ही ज्वाइन कर लेंगे। इसके अलावा स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए क्रिकेट, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, सहित अन्य खेलों के कोच की मांग की गई है। कोच मिलते ही इन खेलों का प्रशिक्षण स्टेडियम में शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें