14,884 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में होगा विकास
क्रीडा क्षेत्र में रहने वालों की वर्ष 2051 की संभावित आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक, परिवहन, बुनियादी संसाधनों, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास का खाका तैयार किया जाएगा। एक जिला, एक उत्पाद पर भी फोकस रहेगा। केडीए के अधिकारियों के अनुसार क्रीडा के विकास से कानपुर मंडल में शामिल कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फर्रूखाबाद, कन्नौज के 14,884 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकास होगा। इससे लगभग 1.28 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।
क्रीडा का नए सिरे से प्रारूप तैयार किया गया है। इसमें अब कानपुर मंडल के ही सभी छह जिले शामिल रहेंगे। पूर्व में शामिल दूसरे मंडलों के फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा और जालौन को हटा दिया गया है। एक ही मंडल के जिले होने से संबंधित सभी विभागों में आसानी से सामंजस्य के साथ औद्योगिक विकास किया जा सकेगा। केडीए 4 जून को होने वाली बोर्ड बैठक के बाद क्रीडा का नए सिरे से प्रस्ताव शासन भेजेगा और वहां से हरी झंडी मिलते ही इन जिलों में संयुक्त रूप से औद्योगिक विकास का खाका खींचने के लिए टेंडर कर कंसलटेंट नियुक्त किया जाएगा। -मदन सिंह गर्ब्याल, उपाध्यक्ष, केडीए
संशोधन से पहले और बार का क्रीडा क्षेत्र
क्रीडा में पहले शामिल किए गए थे जिले- कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, हमीरपुर, जालौन, बांदा, फतेहपुर
इन जिलों की क्षेत्रफल- 20, 000 वर्गमीटर
इन जिलों की आबादी- 1.75 करोड़
क्रीडा के संशोधित प्रस्ताव के तहत शामिल जिले- कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, फर्रूखाबाद
इन जिलों का क्षेत्रफल- 14884 वर्ग किलोमीटर
इन जिलों की आबादी- 1.28 करोड़
क्रीडा से हटाए गए जिले- हमीरपुर, जालौन, बांदा, फतेहपुर
क्रीडा से विकास के लिए आगे आईं जापानी, सिंगापुर तक की सलाहकार कंपनियां
केडीए ने क्रीडा में पूर्व में शामिल जिलों में सन 2051 तक की जरूरतों के हिसाब से विकास के लिए बीती 4 अप्रैल को प्रीबिड मीटिंग बुलाई थी, जिसमें जापान, सिंगापुर तक की सलाहकार कंपनियां शामिल हुई थीं। उसके बाद ग्लोबल ई-टेंडर की तारीख 22 अप्रैल मुकर्रर की गई थी, पर क्रीडा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में संशोधन की वजह टेंडर स्थगित कर दिए गए थे। अब संशोधित प्रस्ताव पर शासन की मुहर लगने के बाद ग्लोबल ई-टेंडर आमत्रित किए जाएंगे।