फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टेट्रा पैक में मिलेगी अंग्रेजी शराब

Sun, 21 Feb 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अब अंग्रेजी शराब का क्वार्टर टेट्रा पैक में मिलेगा। यह पैक नौ महीने तक ही मान्य होगा। इसके बाद इसे एक्सपायर मान लिया जाएगा। एक अप्रैल से यह सुविधा शुरू हो जाएगी। कहा जा रहा है कि टेट्रा पैक ईको फ्रेेंडली तो होता ही है, इसके अलावा इसमें मिलावट भी नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन


आबकारी आयुक्त इलाहाबाद भवनाथ ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि अब 180 एमएल (क्वार्टर) अंग्रेजी शराब टेट्रा पैक में बेची जाएगी। पैक पर शेल्फ लाइन अर्थात ट्रेटा पैक में भरी शराब नौ महीने की अवधि तक मान्य होगी, इसका उल्लेख करना होगा।

पैक पर शराब की मात्रा और ट्रेटा पैक का वजन भी लिखा होगा। यह  ट्रेटा पैक छह स्तरीय होगा। पैक में शराब भरे जाने के संदर्भ में सेंट्रल फूड टेक्नालॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट मैसूर या इंडस्ट्रियल टाक्सीकॉलोजी रिसर्च सेंटर लखनऊ या इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग नई दिल्ली से पैकिंग के कागज की उपयोगिता का प्रमाणपत्र जरूरी होगा।
विज्ञापन


ईक्रो फ्रेंडली होता है टेट्रा पैक
टेट्रा पैक ईको फ्रेंडली होता है। यह लकड़ी, पेपर बोर्ड, एल्यूमीनियम और पालीथाईलीन की लेयर्स से बनाया जाता है। अधिकांश टेट्रा पैक में 74 प्रतिशत कागज, 22 फीसदी पालीथाईलीन और चार फीसदी एल्यूमीनियम का प्रयोग किया जाता है। इनका प्रयोग खाद्य पदार्थों को पैक करने के लिए किया जाता है। देश में तमाम कंपनियां दूध, जूस, घी, तेल सहित तमाम तरल खाद्य पदार्थों की पैकिंग के लिए इनका प्रयोग कर रही हैं।

विश्वसनीयता कायम रखना होगा आसान
कहा जा रहा है कि नई पैकिंग से शराब की क्वालिटी के प्रति ग्राहकों की विश्वसनीयता कायम रहेगी। टेट्रा पैक में आई शराब में मिलावट करना आसान नहीं होगा। आम बोतलों की ढक्कनों की सील तोड़कर मिलावट कर दी जाती है और प्लास्टिक की बोतल में इंजेक्शन के माध्यम से मिलावट का खतरा रहता है। टेट्रा पैक में यदि कोई मिलावट करने की कोशिश करेगा पैकेट लीक करने लगेगा। ट्रेटा पैक को ग्राहक कहीं भी आसानी से ले जा सकेंगे। इन पैकेटों के लीकेज होने की संभावना कम होती है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें