फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रवेश परीक्षाओं में अब होगी दोगुना फोर्स की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर में होने वाली सभी तरह की प्रवेश परीक्षाओं में अब दोगुना फोर्स तैनात रहेगा। यह व्यवस्था नकल और किसी भी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए की जा रही है। केंद्रों पर पुराने के साथ नए सिपाहियों को तैनात किया जाएगा। यह पुलिसकर्मी परीक्षा के साथ ही बाहर लगने वाले जाम पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रबंधन की सीटों पर दाखिले और नौकरी के लिए लिखित परीक्षाओं का आयोजन शनिवार और रविवार को होता है। अब तक एक परीक्षा केंद्र में पांच से छह पुलिसकर्मी ही तैनात रहते थे लेकिन मई से पुलिसकर्मियों की संख्या 12 से 14 होगी। यह केंद्रों की सुरक्षा के साथ आसपास लगने वाले जाम को नियंत्रित करेंगे।
नौ और दस मई को टीजीटी-पीजीटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। शहर में 43 केंद्र बनाए गए हैं। एक दिन में 41 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। पुलिसकर्मियों की एक दो दिन में ब्रीफिंग होगी। वहीं, नौ, 10 और 11 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश भर में 36 हजार पद के लिए 20 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। एक पारी में 19 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए भी पुलिस, जिला प्रशासन और अन्य विभागों के साथ बैठक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें