फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केडीए के साॅफ्टवेयर से अब घर बैठे होगा शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को प्रापर्टी मैनेजमेंट साॅफ्टवेयर लॉन्च किया। इसके माध्यम से आवंटी घर बैठे शिकायतों का निस्तारण करा सकेंगे। अब उन्हें बार-बार प्राधिकरण के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

आवंटियों की समस्याओं को दूर करने और उन्हें बार-बार केडीए के चक्कर लगाने से बचाने के उद्देश्य से केडीए ने एचडीएफसी बैंक से करार कर प्रापर्टी मैनेजमेंट साॅफ्टवेयर तैयार कराया है। प्राधिकरण सभाकक्ष में दोपहर में इसे लाॅन्च (शुरू) किया गया। अधिकारियों के सामने प्रेजेंटेशन भी दिया गया। बताया गया कि केडीए के आवंटियों को अपनी संपत्ति के संबंध में जमा की गयी धनराशि, बकाया धनराशि आदि की जानकारी के लिए प्राधिकरण में आकर प्रार्थना पत्र देना पड़ता था। कार्रवाई करने में अधिकारियों, कर्मचारियों को काफी समय लगता था। इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रापर्टी मैनेजमेंट साॅफ्टवेयर तैयार कराया गया है। इस साॅफ्टवेयर का एक्सेस ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। आवंटी इस साॅफ्टवेयर पर अपनी लाॅग-इन आईडी या मोबाइल नंबर के माध्यम से लाॅग-इन कर संपत्ति के आवंटन पत्र की डुप्लीकेट प्रति, जमा की गई धनराशि, बकाया धनराशि आदि देख सकेंगे। इसके आधार पर आवंटी बकाया धनराशि ऑनलाइन या चालान जनरेट कर एचडीएफसी बैंक में जमा कर सकेंगें।
धनराशि जमा करते ही साॅफ्टवेयर पर यह धनराशि भी तत्काल अपडेट हो जाएगी। अब प्राधिकरण के आवंटी को उक्त जानकारियों के लिए प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र नहीं देना पड़ेगा। दूसरी तरफ केडीए के अधिकारियों, कर्मियों को भी सुविधा मिलेगी। उन्हें इस कार्य के लिए फाइल संचालित नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

आवंटियों के जो कार्य केडीए के विक्रय विभाग, कंप्यूटर विभाग, लेखा विभाग में संयुक्त रूप से होते थे, वे लगभग स्वतः होंगे। जल्द ही केडीए इसी साॅफ्टवेयर के माध्यम से लॉटरी कराएगा। कार्यक्रम में केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय, वित्त नियंत्रक सुशील कुमार, ओएसडी सत शुक्ला, डॉ. रवि प्रताप सिंह, मीनाक्षी गुप्ता, अजय कुमार, एई अमनदीप तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

साॅफ्टवेयर के फायदे
- केडीए के आवंटी घर बैठे प्रापर्टी से संबंधित जमा धनराशि, बकाया, ब्याज, दंड ब्याज आदि जानकारियां यथा स्वयं देख सकेंगे।
- आवंटियों को बकाया किश्तें जमा करने के लिए ऑटोमेटेड पेमेंट अलर्ट के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल में एसएमएस जाएंगे।
- केडीए और आवंटी को त्रुटिरहित वित्तीय ट्रैकिंग सिस्टम उपलब्ध होगा।
- प्राधिकरण को डिफाल्टर आवंटियों के बारे में तत्काल जानकारी मिलेगी।
- सभी जानकारियां साॅफ्टवेयर में फीड होने से केडीए में खाली प्रापर्टी की जानकारी मिलेगी।
- कम्प्यूटराइज्ड सिस्टम होने से गलती की आशंका नगण्य होगी।
- कई विभागों का कार्य साॅफ्टवेयर से संचालित होने से कर्मियों से अन्य कार्य कराए जा सकेंगे।
- केडीए की आय में भी वृद्धि की संभावना जताई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें