फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अब भगवताचार्य को गोली मारने की धमकी, चालक की तहरीर पर दर्ज हुआ केस…गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना

Fri, 12 Jul 2024 11:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम प्रतापगढ़ भेजी गई है। डीपीसी वेस्ट विजय ढुल का कहना है कि कार चालक दीपक ने कई लोगों से उधार रकम ले रखी है। गुरुवार को फर्रुखाबाद के एक फौजी समेत दो लोगों की शिकायत भी आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी में भगवतचार्य का बैग सहित कार लूट के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात एफआईआर दर्ज कर ली। हालांकि इसके दर्ज होने के बाद आरोपियों ने भगवताचार्य को फोन कर एफआईआर को वापस न लेने पर गोली मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम प्रतापगढ़ रवाना कर दी।

विज्ञापन

बिठूर के ब्रह्मनगर निवासी भगवताचार्य रुद्रप्रकाश द्विवेदी एक धार्मिक अनुष्ठान की बुकिंग के लिए तीन जुलाई को किराये पर कार लेकर मुंबई गए थे। वहां कार्यक्रम प्रबंधक गुड्डन सिंह से बुकिंग के लिए मिले 2.51 लाख रुपये व अपनी डेढ़ तोले की चेन समेत पांच ग्राम की अंगूठी को भी बैग में रखकर कार की डिकी में रखकर बुधवार को कानपुर लौट रहे थे।
भौंती बाईपास सीएनजी पंप के पास पीछे से आई कार ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया। जबतक वह कुछ समझ पाते, एक अन्य कार उनकी गाड़ी के पीछे आकर खड़ी हो गई। दोनों कारों से उतरे आठ असलहाधारियों ने उन्हें व चालक समेत तीन अन्य लोगों को जबरन उतारा और कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने चालक दीपक गुप्ता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक फौजी समेत दो लोगों की शिकायत भी आई
पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम प्रतापगढ़ भेजी गई है। डीपीसी वेस्ट विजय ढुल का कहना है कि कार चालक दीपक ने कई लोगों से उधार रकम ले रखी है। गुरुवार को फर्रुखाबाद के एक फौजी समेत दो लोगों की शिकायत भी आई है। फिलहाल जबरन कार ले जाने के मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें