फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अब स्टैंड से संचालित होंगे ऑटो और ई-रिक्शा

Fri, 23 Jan 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। चौराहे व सर्विस रोड पर खड़े होने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर रखा है। बीच रोड पर खड़े होकर सवारी बैठाने पर चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। सीओ यातायात ने सवारी वाहनों को अकबरपुर में बने स्टैंड पर खड़े होने के निर्देश दिए हैं। सड़क व चौराहे पर ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की अराजकता पर पुलिस का डंडा चलना शुरू हो गया है। नियमों का पालन न करने वाले चालकों के वाहन पर कार्रवाई की जा रही है। टीएसआई सिराजुद्दीन ने बताया कि सड़क पर ऑटो और ई-रिक्शा अब वाहन को खड़ा कर यात्रियों को नहीं बैठा सकेंगे। हालांकि रायपुर से सवारी लेकर आने वाले वाहन सवारियों को उतार सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद चौराहे पर बिना रुके स्टैंड पर जाना होगा। इससे नगर में जाम की समस्या से काफी तक निजात मिल सकेगी। साथ ही अवैध पार्किंग पर रोक लग सकेंगी।
सीओ यातायात राजीव सिरोही ने बताया कि सड़क पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों की वजह से आए दिन जाम की समस्या होती रही है। इससे राहगीरों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। साथ ही कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती है, ऐसी स्थिति से निपटने के लिए एसपी के निर्देश पर चालकों को वाहन निर्धारित स्थान पर खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को चलाए गए अभियान में सिर्फ चेतावनी देते हुए चौराहे व सर्विस रोड को खाली कराया गया है। दोबारा से खड़े होने पर चालान व सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें