फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अब डिजिटली घुसपैठियों को ठिकाने लगाएंगे सेना के जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डिजिटली बढ़ रहे घुसपैठियों को ठिकाने लगाने का गुर अब सेना के जवान आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों से सीखेंगे। संस्थान के वैज्ञानिक तकनीक सपोर्ट के साथ सेना के जवानों को प्रशिक्षित कर उन्हें डिजिटल सुरक्षा के विशेषज्ञ बनाएंगे। इसके लिए आईआईटी कानपुर ने विशेष प्रकार के दो मॉड्यूल भी तैयार किए हैं जिनकी मदद से सैनिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

सेना और आईआईटी कानपुर के बीच हुए समझौते के तहत सैनिकों के लिए साइबर सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसमें उभरते हुए साइबर खतरे, घटना प्रतिक्रिया ढांचे और सैन्य नेटवर्क को सुरक्षित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस खास प्रशिक्षण से सैनिकों को खास तौर पर डिजिटल घुसपैठियों की पहचान करने, उनका आकलन करने और उन्हें बेअसर करने में मदद मिलेगी। यह ट्रेनिंग साइबर खतरों की जटिलता और आवृत्ति में हो रहे बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी देगी। इस प्रशिक्षण की मदद से युद्धों में विजयी रहने वाले सशस्त्र बल डिजिटल युद्धक्षेत्र में भी विजयी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें