फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अब चिड़ियाघर में अठखेलियां करता नजर आएगा काला हंस का जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पशु प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें इस सप्ताह चिड़ियाघर में काले हंस का जोड़ा पानी में अठखेलियां करते नजर आएगा। वहीं पक्षियों के बाड़े में पीले रंग के तोते आकर्षित करेंगे। दरअसल विशाखापट्टनम स्थित इंदिरा गांधी जू लॉजीपार्क से 24 नए वन्यजीव कानपुर चिड़ियाघर लाए जा रहे हैं। वन्यजीवों को लेकर चिड़ियाघर की टीम बुधवार देर रात शहर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


कानपुर चिड़ियाघर में 1200 से अधिक वन्यजीव हैं। इनमें शेर, तेंदुआ, बाघ, गैंडा, भालू, मगरमच्छ समेत अन्य वन्यजीव शामिल हैं। चिड़ियाघर 100 से अधिक वन्यजीवों की प्रजातियों वाला यूपी का पहला चिड़ियाघर बन गया है। विशाखापट्टनम से काला हंस और लुटिनो पैराकीट (पीले रंग का तोता) के कानपुर पहुंचते ही वन्यजीवों की प्रजातियों की संख्या 102 हो जाएगी।
रेंजर नावेद इकराम ने बताया कि विशाखापट्टनम से लाए जा रहे वन्यजीव में दो काले हंस, तीन जंगली कुत्ते, एक लकड़बग्घा, एक भेड़िया, छह पीले तोते, कछुआ, चार ग्रीन इगुवाना, दो काकड़ हिरण हैं। बदले में 25 वन्यजीवों को विशाखापट्टनम भेजा गया है।
विज्ञापन


कानपुर चिड़ियाघर से विशाखापट्टनम जू में तीन बारह सिंघा, एक लकड़बग्घा, चार सांप दो मुंहा, चार कुछए, तीन पाड़ा हिरण, छह काला फीजेंट चार अन्य छोटे पक्षी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें